फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगनहर में की गई प्रेमी-युगल के शवों की तलाश

विज्ञापन
भोपा गंगनहर में बहुपुरा निवासी युवक युवती के शव की तलाश करते गोताखोर। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
दूसरे दिन गंगनहर में की गई प्रेमी-युगल के शवों की तलाश
विज्ञापन

भोपा। रविवार को बेलड़ा गंगनहर पुल से गहरे पानी में समा गए युवक-युवती के शवों का लगातार दूसरे दिन की तलाश के बावजूद कोई सुराग नहीं लगा। करीब दो किलोमीटर के दायरे में गोताखोर व ग्रामीण मंगलवार को भी शवों की तलाश करेंगे।
थाना क्षेत्र के बेलड़ा गंगनहर पुल से रविवार शाम बाइक से पहुंचे युवक-युवती ने गहरे पानी में छलांग लगा दी थी। बाइक की सीट पर छोड़े गए मोबाइल से उनकी पहचान हुई थी। दोनों के बीच करीब ढाई साल से प्रेम-प्रसंग चलने की चर्चा गांव में है, लेकिन परिजनों ने इसकी जानकारी होने से इंकार किया था। इसी दौरान सोमवार को सुबह से ही पुलिस ने गोताखोर व ग्रामीणों के साथ मिलकर गंगनहर में युवक-युवती के शवों की तलाश कराई, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। भोपा गंगनहर पुल तक की गई तलाश के बाद अभियान को शाम के समय रोक दिया गया। एसओ सूबे सिंह ने बताया कि मंगलवार को भोपा गंगनहर पुल से आगे दो किलोमीटर के क्षेत्र में युवक-युवती की तलाश कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे दिन भी नहीं पहुंचे युवती के परिजन
भोपा। बेलड़ा गंगनहर पुल से युवक के साथ नहर में कूदने वाली युवती के परिजन लगातार दूसरे दिन पूरे प्रकरण से दूरी बनाए रहे। एसओ ने बताया कि बेटी द्वारा उठाए गए कदम के बावजूद न तो उसके परिजन अब तक थाने पहुंचे हैं और न ही घटनास्थल पर उनकी तलाश में किसी तरह का सहयोग किया है। फिलहाल इस संबंध में किसी तरह की तहरीर भी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें