फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन व काली पटटी बांधने पर मुकदमा दर्ज होगा-एसडीएम

विज्ञापन
खतौली थाने में आयोजित शांति समिति की बैठक लेते एसडीएम व सीओ। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
खतौली। एसडीएम अजय कुमार अंबष्ट ने कहा है कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन करने के आलावा काली पटटी बांधकर विरोध करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। कोई भी व्यक्ति कानून का उल्लंघन न करे। एसडीएम अजय कुमार अंबष्ट, सीओ आशीष प्रताप सिंह एवं इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी ने नगर के मदरसों में पहुंचकर बाहर से आने वाली जमातियों के नाम एवं उनके पते की जानकारी ली। अधिकारियों ने मौलानाओं एवं मुस्लिम संगठन से जुड़े लोगों से क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर पुलिस एवं प्रशासन अब सख्त गया है। इस संबंध में मंगलवार को कोतवाली में एसडीएम अजय कुमार अंबष्ट एवं सीओ आशीष प्रताप सिंह ने नगर के मौलानाओं और मुस्लिम संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों के साथ शांति समिति की बैठक की। बैठक में दोनों अधिकारियों ने नागरिकता संशोधन कानून के बारे में जानकारी दी। इस दौरान मुस्लिम संगठन से जुड़े एक पदाधिकारी ने इस कानून का हाथ में काली पटटी बांधकर विरोध करने की बात कही। जिसको लेकर एसडीएम ने स्पष्ट चेतावनी दी कि किसी भी तरह का विरोध प्रदर्शन और काली पट्टी बांधने की इजाजत नहीं दी जाएगी। इसके बावजूद कानून को अपने हाथों में लेता है, तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। अधिकारियों ने मौलानाओं से किसी भी तरह का कोई भी विरोध प्रदर्शन नहीं करने तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। एसडीएम, सीओ एवं इंस्पेक्टर ने मदरसों में पहुंचकर बाहर से आने वाली जमातियों की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें