फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: एसआईआर को लेकर एसडीएम ने सुपरवाइजरों की बैठक ली

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) को लेकर एसडीएम ने सुपरवाइजरों की बैठक लेकर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए। तहसील सभागार में एसडीएम निकिता शर्मा ने सुपरवाइजरों की बैठक लेकर कहा कि कार्य में तेजी लाएं। प्रपत्र को ठीक प्रकार से भरवाने के अलावा इसकी बारीकियों को बताया गया। उन्होंने प्रपत्र को घर-घर वितरण कराकर तथा बाद में उनको इकट्ठा कर ऐप पर अपलोड कराने के निर्देश दिए। एसआईआर कार्य में तहसील क्षेत्र के 320 बीएलओ तथा 35 सुपरवाइजर लगे हुए हैं। इस दौरान तहसीलदार अरविंद्र कुमार, बीडीओ ज्योति बाला चावला, एबीएसए पंकज अग्रवाल समेत समस्त सुपरवाइजर मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रपत्र भरने में परेशान घूम रहे मतदाता
मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान बीएलओ घर घर पहुंच कर मतदाताओं को प्रपत्र वितरण कर रहे हैं। प्रपत्र को भरने के लिए लोगों के सामने परेशानी आ रही है। प्रपत्र भरवाने के लिए कम पढ़े लिखे लोग इधर उधर परेशान घूमते देखे गए हैं। एसडीएम ने बताया कि जिस व्यक्ति को प्रपत्र भरने में परेशानी आ रही है। वह अपने बीएलओ से संपर्क कर ठीक प्रकार से प्रपत्र भरवाएं। एक बीएलओ एक घर में तीन बार पहुंचेगा तथा इसके बाद प्रपत्र एकत्र कर ऐप पर अपलोड कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें