फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर बड़ी कार्रवाई, एसडीएम ने 10 कर्मचारियों के खिलाफ दर्ज कराया एस्मा का मुकदमा

Sat, 18 Mar 2023 06:49 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर जिले में बड़ी कार्रवाई हुई है। एसडीएम ने 10 कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में विद्युत आपूर्ति बाधित होने के मामले में एसडीएम सदर परमानंद झा की तहरीर पर 10 कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


विद्युत आपूर्ति में बाधक बनने पर 10 संविदा कर्मचारियों के खिलाफ एस्मा का मुकदमा दर्ज
एसडीएम सदर परमानंद झा ने विद्युत आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित करने के आरोप में 10 संविदा कर्मचारियों के खिलाफ आवश्यक सेवा रख रखाव अधिनियम (एस्मा) के तहत शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि व्यवधान पैदा कर रहे कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एसडीएम ने शहर कोतवाली में तहरीर दी थी कि विद्युत संविदा कर्मचारियों द्वारा विरोध कर विद्युत उपकेंद्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित करने का प्रयास किया जा रहा है। अन्य कर्मचारियों को भी ड्यूटी पर नहीं आने दिया जा रहा है। विद्युत व्यवस्था ठप करने के लिए उकसाया जा रहा है। जिस कारण विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो रही हैं। इस कार्य में विद्युत उपकेंद्र जिला सरंक्षक जगरोशन लाल, न्यू रुड़की रोड विद्युत उपकेंद्र गुलजार अहमद, उपकेंद्र ककरौली शहजाद आलम, उपकेंद्र मिमलाना बाबू कुमार, उपकेंद्र रामपुर तिराहा नवनीत कुमार, उपकेंद्र रुड़की रोड भवनेश भारद्वाज, मंडी समिति नई मंडी उपकेंद्र प्रताप कुमार, उपकेंद्र गांधी कालोनी कृष्णपाल, उपकेंद्र बरला छपार सचिन कुमार, पुरकाजी सनेज का नाम सामने आया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Live: साधन सहकारी समितियों का चुनाव परिणाम, सूरजभाज ने भाजपा के यशपाल को हराया

विज्ञापन

एसडीएम ने शहर कोतवाली में सभी आरोपी के खिलाफ आवश्यक सेवा रख रखाव अधिनियम (एस्मा) के तहत मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। उधर, जानसठ एसडीएम अभिषेक कुमार ने बताया कि उन्हें जानसठ के एक संविदा कर्मचारी द्वारा विद्युत आपूर्ति में बाधक बनने की सूचना मिली थी। इस बारे में उन्होंने एडीएम प्रशासन को गोपनीय रिपोर्ट भेजी है।

बिजली और पानी के लिए बनाया कंट्रोल रूम
जिले में बिजली और पानी की समस्या से निपटने के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। प्रशासन ने लोगों को हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि जनपद में बिजली और पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है, जिसको गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन भरसक प्रयास कर रहा है।

यह भी पढ़ें: Weather News UP: मेरठ समेत कई जिलों में बारिश, दिन में छाया अंधेरा, आकाशीय बिजली गिरने से कई मकान धराशायी

इस विकट स्थिति में प्रशासन ने लोगों का सहयोग मांगा है। कोई गंभीर समस्या उत्पन्न होने पर जिला प्रशासन मुजफ्फरनगर के हेल्पलाइन नंबर 0131—2436918, 9412210080 पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें