जानसठ में बाजार बंद कराते एसडीएम।
- फोटो : KHATAULI
एसडीएम ने बाजार बंद कराया
मुजफ्फरनगर, जानसठ। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने शुक्रवार को एक बजे तक बाजार खोलने के आदेश दे रखे हैं। इसके बावजूद कुछ दुकानदार अपनी दुकानें खोले बैठे थे। एसडीएम कुलदीप मीना ने बाजार में पहुंचकर दुकानों को बंद कराया। इसके अलावा उन्होंने खुली दुकानों की वीडियो भी बनाई।
अन लॉकडाउन वन में बाजारों को खोलने और बंद करने का शेड्यूल बनाया गया है। शुक्रवार को दिन में एक बजे के बाद बाजार बंद करने के आदेश हैं। शुक्रवार को कुछ दुकानदार दुकानें खोले बैठे रहे। सूचना मिलने पर एसडीएम कुलदीप मीना बाजार में पहुंचे और खुली दुकानों की वीडियो बनाकर उनको बंद कराया। वीडियो बनाने को लेकर दुकानदारों में हड़कंप मच गया था। दुकानदार आनन-फानन में दुकानें बंद कर चले गए।