फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक नृत्य में एसडी की नीशू अव्वल

विज्ञापन
वैदिक पुत्री पाठशाला में कला उत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग करती छात्रा। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
लोक नृत्य में एसडी की नीशू अव्वल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। वैदिक पुत्री इंटर कॉलेज में कला उत्सव का आयोजन किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। अलग-अलग प्रतियोगिताओं में उर्वशी, नीशू और खुशबू ने पहला स्थान प्राप्त किया।
जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र कुमार ने मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने नृत्य, संगीत, गिटार आदि कलाओं में प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल के पीयूष शर्मा, दीपा सोनी, शैली रंजन रहे। लोक गायन में एसडी गर्ल्स गांधी कालोनी की उर्वशी पहले, जैन कन्या नई मंडी की मोनिका दूसरे और आर्य कन्या की सदफ तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

शास्त्रीय गायन में वैदिक पुत्री की खुशबू ने पहला स्थान हासिल किया। लोक वादन में एसडी गर्ल्स गांधी कालोनी की छात्रा उर्वशी प्रथम, वैदिक पुत्री इंटर की आस्था द्वितीय और जैन कन्या नई मंडी की नैना तीसरे स्थान पर रही। लोक नृत्य में एसडी गांधी कालोनी की नीशू प्रथम, वैदिक पुत्री की मुस्कान द्वितीय और शिक्षा सदन कन्या की अलिशा तीसरे स्थान पर रही। जिला विद्यालय निरीक्षक ने छात्राओं के बेहतर प्रदर्शन की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्या डॉ राजेश कुमारी ने सभी अतिथियों का आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें