फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह में दूसरी हत्या से मोरना में खौफ का आलम

विज्ञापन
विज्ञापन
दो माह में दूसरी हत्या से मोरना में खौफ का आलम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/मोरना। दो माह के भीतर मोरना में दवा विक्रेता अनुज कर्णवाल के बाद यहां से जुड़े वृद्ध राधेश्याम मित्तल की दुस्साहसिक हत्या से क्षेत्र में खौफ का आलम है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कस्बे में सीओ भोपा सोमेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में फोर्स ने डेरा डाल दिया है। गश्त बढ़ाने के साथ ही चेकिंग अभियान भी शुरू कर दिए गए हैं।
मोरना में करीब दो माह पूर्व दवा विक्रेता अनुज कर्णवाल की दुस्साहसिक हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद उसके परिजनों ने कस्बे से पलायन कर दिया था। अब तक भी दवा विक्रेता के परिजन पैतृक घर में लौटकर नहीं आए हैं। दो माह के भीतर ही अब मोरना से जुड़े करोड़ों की संपत्ति के मालिक राधेश्याम मित्तल की जटमुझेड़ा बस स्टैंड पर बृहस्पतिवार दोपहर भरी बस में गोली मारकर हत्या किए जाने से कस्बे में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। शुक्रवार को कस्बे के मेन बाजार में इसका स्पष्ट नजारा भी देखने को मिला, जब लोग एक-दूसरे से राधेश्याम हत्याकांड को लेकर चर्चा करते नजर आए। वहीं, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बृहस्पतिवार रात से ही सीओ भोपा सोमेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में फोर्स ने कस्बे में डेरा डाला हुआ है। शुक्रवार को दिन भर कस्बे में गश्त बढ़ाने के साथ ही चेकिंग अभियान भी चलाते हुए संदिग्ध लोगों की तलाशी ली गई। उधर, हत्यारोपियों की तलाश में नई मंडी थाने की एक टीम ने भी कस्बे में डेरा डाला हुआ है, जो लगातार हत्यारोपियों की सुरागरशीं में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्याकांड के खुलासे के लिए तीन टीमें लगाई
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि राधेश्याम हत्याकांड के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच समेत तीन टीमों का गठन किया है। तीनों टीम अपने स्तर पर हत्याकांड के संबंध में जानकारी एकत्र कर रही है। जल्द इस हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें