फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पुलिस से धक्का-मुक्की, हाईवे पर धरना-प्रदर्शन

Thu, 05 Dec 2024 01:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
भाकियू कार्यकर्ताओं  व पुलिस के बीच होती धक्का मुक्की। संवाद
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर/खतौली। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर नोएडा कूच करने वाले भाकियू कार्यकर्ताओं की भंगेला चेकपोस्ट पर पुलिस के साथ धक्का-मुक्की हुई। नाराज कार्यकर्ता दिल्ली-दून हाईवे पर धरने पर बैठ गए। वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस को पीछे धकेलते हुए कार्यकर्ता आंदोलन में शामिल होने के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

दिल्ली-दून हाईवे स्थित भंगेला चेकपोस्ट पर एसडीएम मोनालिसा जौहरी, सीओ रामआशीष यादव पुलिसबल के साथ तैनात रहे। बुधवार सुबह करीब 10 बजे भाकियू जिलाध्यक्ष नवीन राठी कार सवार कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक और धक्का मुक्की हुई। नाराज कार्यकर्ता हाईवे पर धरना देकर बैठ गए।
कार्यकर्ताओं ने वाहन खड़े कर हाईवे के दोनों यातायात जाम कर दिया। वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसके बाद कार्यकर्ता पुलिस को पीछे धकेलते हुए नोएडा के लिए रवाना हो गए। भाकियू नेता धीरज लाटियान, युवा जिलाध्यक्ष कपिल सोम, सतेंद्र चौहान, सतेंद्र पुंडीर, रणधौल राठी, अंकित राठी, शाहिद आलम, मनीष प्रधान, प्रताप प्रधानप, गुरमेल सिंह बाजवा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें