फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से टकराई स्कूटी, दो की मौत

Mon, 30 Jan 2017 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
सड़क हादसा। - फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
जानसठ में पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। जिसमें स्कूटी सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  
विज्ञापन


जिला हरिद्वार के थाना बहादराबाद क्षेत्र के गांव बदेड़ी निवासी शाहिद पुत्र इरशाद व मनव्वर पुत्र मेहरबान अपनी रिश्तेदारी में मीरापुर आए हुए थे। रविवार की शाम को दोनों स्कूटी से वापस अपने गांव लौट रहे थे, जैसे ही दोनों पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर स्थित गांव सालारपुर के पास पहुंचे तो ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही स्कूटी सड़क पर ही गिर गई और दोनों युवक नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक मौके से ट्रक लेकर फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। अस्पताल में चिकित्सों ने दोनों को मृतक घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें