फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक ठीक कराने के रुपये मांगने पर कैंची घोंपी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक ठीक कराने के पैसे मांगने पर कैंची घोंपी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, छपार। गांव घुमावटी में मांगकर ले जाने के दौरान टूटी बाइक को ठीक कराने के रुपये मांगने पर युवक के पेट में कैंची घोंप दी। गंभीर हालत में युवक को मेरठ रेफर कर दिया गया है।
घुमावटी निवासी मोनू कश्यप के परिजनों का कहना है कि उनके गांव में विजित कुमार नाई की दुकान करता है। कुछ दिन पूर्व वह मोनू की बाइक कुछ देर के लिए मांगकर ले गया था, जो उसने किसी हादसे में क्षतिग्रस्त कर दी। उस समय शिकायत करने पर विजित ने बाइक ठीक कराने व उसकी मरम्मत के रुपये खुद देने की बात कही थी।
विज्ञापन

मोनू कश्यप का कहना है कि बाइक ठीक कराने में चार हजार रुपये का खर्च आया, जिस पर वह शुक्रवार शाम मैकेनिक का बिल लेकर विजित की दुकान पर गया था। आरोप है कि बाइक ठीक कराने के रुपये मांगने पर विजित ने उसके साथ गाली-गलौज कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने अपने भाई कृष्णा के साथ मिलकर कैंची मोनू कश्यप के पेट में घोंप दी और धमकी देते हुए फरार हो गया।
विज्ञापन

परिजनों ने घायल युवक को जिला अस्पताल भेजा, जहां से उसे गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया। परिजनों ने विजित व कृष्णा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों को तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें