फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: प्रधान समेत चार के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज

Thu, 14 Nov 2024 01:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर, खतौली। गांव भैंसी के ग्राम प्रधान अमित अहलावत समेत चार लोगों के खिलाफ एसएसीएसटी एक्ट समेत अन्य कई धाराओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन


गांव भैंसी निवासी मुकेश की पुत्री सोनिया ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 9 नवंबर को वाल्मीकि समाज के लोग शव यात्रा श्मशान घाट लेकर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ग्राम प्रधान अमित अहलावत अपने साथियों आकाश, शिवा, संजू तथा चार अज्ञात लोगों ने शव यात्रा को जबरन रोक दिया।
ग्राम प्रधान ने श्मशान घाट में अंतिम संस्कार न करने की चेतावनी दी। इस दौरान जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया गया। जिसकी सूचना पुलिस और तहसील अधिकारियों को दी गई। अधिकारियों ने गांव पहुंच कर उक्त लोगों को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

आरोप है कि अधिकारियों की मौजूदगी में वादी के पिता को जाति सूचक शब्द कहे। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ राम आशीष यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें