फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: रेलवे रोड के सब्जी विक्रेता दुकानें बंद कर धरने पर बैठे

Thu, 14 Nov 2024 01:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर, खतौली। पुलिस ने सब्जी विक्रेताओं को सड़क पर अतिक्रमण को लेकर सख्ती की। सब्जी विक्रेता धरने पर बैठ गए। इस दौरान पुलिस ने उनको समझाने का प्रयास किया, मगर वे नहीं माने। सब्जी विक्रेता शाम तक दुकानें बंद कर धरने पर बैठे रहे।
विज्ञापन

अतिक्रमण की शिकायत के आधार पर पुलिस ने रेलवे रोड पर पहुंच कर अतिक्रमण हटवाते हुए सब्जी विक्रेताओं को सड़क को खाली कर कुछ दूरी पर बैठने के लिए कहा था। ऐसा न करने पर सब्जी विक्रेताओं को पुलिस ने कार्रवाई की चेतावनी दी थी।
इस बात से आक्रोशित सब्जी विक्रेताओं ने अपनी दुकानें बंद कर कर धरना देकर बैठ गए। इस दौरान वहां पहुंची पुलिस ने उनको समझाने का प्रयास किया, मगर वे नहीं माने। दिनभर उन्होंने अपनी दुकानें बंद रखीं। सब्जी विक्रेताओं का कहना था कि पुलिस रोजाना परेशान करती है।
विज्ञापन

इतना ही नहीं उनके साथ अभद्रता भी की जाती है। पुलिस ने बताया कि सब्जी विक्रेताओं को सड़क को खाली कर कुछ दूरी पर बैठने के लिए कहा गया था। जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी न हो। शिकायत के आधार पर पुलिस ने सब्जी विक्रेताओं को सड़क से हटाया था। धरने पर ब्रह्मपाल, श्यामलाल, मुकेश, पप्पू, हरपाल, पंकज, अजीत, नरेश, राजपाल, अजय, प्रमोद, साबिर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें