फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल मास्टर गेम्स में सविता ने जीता गोल्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल मास्टर गेम्स में सविता ने जीता गोल्ड
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। थर्ड नेशनल मास्टर गेम्स खेलों में दस मीटर एयर पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाली सविता सिरोही ने (40 प्लस) आयु वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। सविता मुजफ्फरनगर में तैनात पुलिस संचार निरीक्षक नैपाल सिंह की धर्मपत्नी हैं।
विज्ञापन

मास्टर्स गेम्स फेडरेशन इंडिया के तत्वावधान में गुजरात के बड़ौदरा में पांच से नौ फरवरी तक थर्ड नेशनल मास्टर्स गेम्स का आयोजन किया गया। मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में रहने वाली सविता सिरोही के 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग में प्रथम स्थान हासिल करने पर मास्टर गेम्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव विनोद कुमार ने उन्हें स्वर्ण पदक प्रदान किया। उन्होंने वर्ष 2021 में जापान में होने वाली वर्ल्ड मास्टर्स गेम्स के लिए चयनित होने पर बधाई दी। मुजफ्फरनगर लौटने पर एसएसपी अभिषेक यादव ने उन्हें सम्मानित किया। पति नैपाल सिंह सिरोही ने बताया कि सविता ने मूल रूप से बुलंदशहर के गांव सैदपुर की निवासी हैं, जो वर्षों से अपनी सैनिक सेवाओं के लिए प्रसिद्ध है। उन्हें निशानेबाजी की प्रेरणा अपने पति के पितामह दफेदार नौरंग सिंह सिरोही के शौर्यपूर्ण कार्यों से मिली। नौरंग सिंह सिरोही ने प्रथम विश्व युद्ध में फर्स्ट इंडियन कैलवरी डिवीजन की 30वीं लांसर्स गोर्डंस होर्स का हिस्सा बनकर कई देशों में युद्घ के मोर्चे पर अपने शौर्य का परिचय दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें