फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण व बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया
विज्ञापन

जानसठ। एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने स्कूल व कालेजों में राष्ट्रीय युवा दिवस व स्वामी विवेकानंद निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने निबंध प्रतियोगिता के जरिये पर्यावरण व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया।
विज्ञापन

शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा कस्बे के सरस्वती इंटर कालेज, गोमती इंटर कालेज व आयर्न इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय युवा दिवस व स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण, स्वच्छ भारत पर निबंध लिखकर अपनी प्रतिभा को दिखाया गया। बच्चों ने स्वामी विवेकानंद को वेदांत के विख्यात और प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु बताया। उनका वास्तविक नाम नरेंद्र नाथ दत्त था। उन्होंने अमेरिका स्थित शिकागो में आयोजित विश्व धर्म महासभा में भारत की ओर से सनातन धर्म का महत्व बताते हुए विश्व धर्म सभा में सनातन धर्म को ही सर्वश्रेष्ठ बताया। प्रतियोगिता में प्रतिभागी बच्चों को 26 जनवरी पर पुरस्कार देकर सम्मानित जाएगा। प्रतियोगिता आयोजन कराने वालों में एबीवीपी के नगर अध्यक्ष अंकुर राजवंशी, सरस्वती इंटर कालेज के प्रधानाचार्य नीरज कुमार, गोमती कन्या इंटर कालेज की प्रधानाचार्या ज्योति बाला, आर्यन इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की प्रबंधक सुशोभिता सिंह, अभिषेक कौशिक, कपिल कुमार, पंकज कुमार, अमरदीप सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें