फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को लेकर संगोष्ठी का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को लेकर संगोष्ठी का आयोजन
विज्ञापन

मोरना। कस्बे के महर्षि शुकदेव स्वामी कल्याण देव डिग्री कालेज में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को आयोजित संगोष्ठी में छात्राओं को महिला हेल्पलाइन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन

संगोष्ठी में मुख्य अतिथि महिला हेल्प लाइन से जुड़ी मधु चौधरी ने कहा कि हर तरह के खेलों में देश की बेटियां देश के साथ विदेशों में अपनी कामयाबी का डंका बजा रही है। बेटियां अब बेटों से किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। महिलाएं एवं स्कूल कालेजों में पढ़ने वाली छात्राएं निसंकोच अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। जिसे पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। संगोष्ठी में प्राचार्य डा. आरपीएस मलिक ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत प्रतिज्ञा कराई। संगोष्ठी को कार्यक्रम अधिकारी संदीप कुमार, डा.राजसिंह, चंद्रमोहन स्वरूप, नरेश कुमार, मीनू देवी, नरेंद्र बालियान ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में छात्रा वीनस सहरावत, दृष्टि, आरती, शिवानी, आकांक्षा, स्वाति, काजल, स्वाति, प्रियंका, पूजा, शैली, भावना, सीमा, सोनिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें