मुजफ्फरनगर : बिरालसी के युवक आशु का फाइल फोटो
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
सराफ के बेटे की अपहरण के बाद हत्या
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। आठ दिन पहले बिरालसी गांव से अपहृत सराफ के बेटे आशु (24) की गांव के ही तीन युवकों ने गला दबाकर हत्या करने के बाद उसका शव को ईख के खेत में दबा दिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। आरोपियों को निशानदेही पर शव भी बरामद कर लिया गया है।
एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने पकड़े गए आरोपियों ने परिजनों को गुमराह करने की नियत से चिट्ठी भेजी थी। शुरूआती जांच में पता चला कि पुरानी रंजिश में आरोपियों ने हत्या की है। आशु उर्फ आशुतोष बिरालसी निवासी सराफ जगपाल का पुत्र था और 18 फरवरी से लापता था। परिजनों ने दो दिन उसकी गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई थी। दो दिन पूर्व अल सुबह जागपाल की दुकान पर दो लाख रुपये की चिट्ठी डालकर फिरौती की मांगी गई थी। इसके बाद पुलिस ने बिरालसी के सुमित, हिमांशु और रमेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोपियों ने 18 फरवरी को ही आशु की गला दबाकर हत्या करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने शनिवार को थानाभवन मार्ग पर बंधन पैलेस के पीछे राजपाल के ईख के खेत में गड्ढे में दबाया शव बरामद कर लिया है।