फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत रविदास जयंती हर्षोल्लासपूर्वक मनाई

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के मोहल्ला खादर वाला के संत शिरोमणि रविदास मंदिर में कार्यक्रम को संबोधित करते राज्य - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
संत रविदास जयंती हर्षोल्लासपूर्वक मनाई
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड स्थित लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में संत रविदास जयंती शुक्रवार को हर्षोल्लासपूर्वक मनाई गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य सतीश उपाध्याय ने मां शारदे एवं संत रविदास के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके तथा पुष्पार्चन के साथ किया। सरस्वती वंदना के पश्चात प्रधानाचार्य ने संत रविदास के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि काशीराज ने जब संत रविदास को राजमहल में बुलाकर सम्मानित किया तो ईर्ष्या रखने वाले ब्राह्मणों ने कहा कि रविदास सच्चा भक्त है तो हमारे सम्मुख स्थित भगवान के श्रीमुख को अपनी ओर करके दिखाए। कहते हैं कि रविदास के निवेदन पर भगवान का श्रीमुख उनकी ओर उन्मुख हो गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने छात्रों से आह्वान किया कि वे संत रविदास के सिद्धांतों एवं आदर्शों को व्यावहारिक जीवन में अपनाएं। आचार्य प्रयाग सिंह ने संत रविदास के जीवन परिचय पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि उनके द्वारा किए गए पावन कार्यों से पीढ़ियां प्रेरणा लेती हैं। रविदास की भक्ति भावना, आत्म निवेदन की एकाग्रता, निश्छल व निष्कपट व्यवहार की प्रसिद्धि दूर-दूर तक फैल गई। संत रविदास जीवन के अंतिम क्षणों तक आध्यात्मिक के क्षेत्र में ख्याति के चरम पर पहुंच गए थे। इस अवसर पर संत रविदास द्वारा रचित भजन भी छात्रों को सुनाया। आचार्य महेश कुमार, कुंवरपाल सिंह, उमेश चंद्र सारस्वत, देवेंद्र वर्मा, मनोज गर्ग, पंकज त्यागी, राजकमल वर्मा, अमित पंवार, प्रविंद्र कुमार, डॉ. वंदना शर्मा, सुनील पुंडीर, संजय सिंघल, शालिनी ठाकुर, प्रभा गर्ग, नीलम शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें