फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठाकुरजी के लिए सुंदर फूल चुनकर लाई सांझी ने मन मोहा

विज्ञापन
ठाकुर जी के लिए बगिया से फूल चुनती राधे रानी की मनमोहक सांझी - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। प्राचीन सिद्धपीठ श्री राधा वल्लभ मंदिर में श्री राधा नवरंगी लाल जी महाराज का सांझी उत्सव बृहस्पतिवार को संपन्न हो गया। इस दौरान रसिकों ने फूलों व रंगों से मनमोहक सांझी बनाकर ठाकुरजी व राधे रानी को रिझाया। मंदिर के सेवाधिकारी नीरज गोस्वामी ने बताया कि सांझी उत्सव भाद्रपद शुक्ल पूर्णिमा 2 सितंबर से आरंभ हुआ था। इसमें जहां अनेक रंग बिरंगे फूलों के द्वारा 11 दिनों तक सांझी की रचना की गई वहीं एकादशी से लेकर 5 दिन तक रंगों से सांझी बनाई गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह उत्सव श्रीप्रिया जी से संबंधित है। जिसमें सांझी के रूप में श्री राधेरानी संध्या देवी का पूजन करती हैं। वर्षाकाल में संध्या के समय आकाश में रंग बिरंगे बादल छाए रहते हैं, इसलिए सांझी भी अनेक रंगों से बनाई गई। बृहस्पतिवार को श्री राधे रानी को उपवन में से फूल चुनते हुए सांझी बनाई गई। जिसमें राधे रानी ठाकुर जी के लिए बगिया से सुंदर सुंदर फूलों को चुन रहीं हैं। राधेरानी की इस सुंदर सांझी को देख श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। वन की लीला लाल ही भावे, एवं फूलन बीनन हौ गई सखी का गायन किया गया। पुष्पा गोयल, रेखा गोयल, टीना गोस्वामी, सारिका गर्ग और ललिता गोस्वामी ने सांझी की रचना की, जबकि सुशील गोयल, अमित कंसल, सचिन बंसल, अरुण गोयल, अजय अग्रवाल और सुशील गर्ग ने सांझी का पद गायन किया। इस मौके पर अभिषेक गोस्वामी, निकुंज गोस्वामी आदि रहे।

प्राचीन सिद्ध पीठ श्री राधा वल्लभ मंदिर में श्री राधा नवरंगी लाल जी के सांझी उत्सव में अंतिम दिन ?- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें