फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजीव जीवा गिरोह के सदस्य के शस्त्र जमा कराए

विज्ञापन
विज्ञापन
संजीव जीवा गिरोह के सदस्य के शस्त्र जमा कराए
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। संजीव जीवा गिरोह के सदस्य गांव बझेड़ी निवासी अनुज त्यागी के शस्त्र लाइसेंस डीएम सेल्वा कुमारी जे द्वारा 16 जनवरी को निरस्त कर दिए गए थे। आदेश के करीब दो माह बाद पुलिस द्वारा निरस्त किए गए लाइसेंसी पिस्टल व बंदूक को थाने में जमा करा लिया गया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बहेड़ी निवासी अनुज त्यागी के पिता रविंद्र त्यागी की करीब 20 साल पूर्व रंजिशन हत्या कर दी गई थी। इसके बाद अनुज के तयेरे भाई संजय की भी कुख्यात विक्की त्यागी गैंग द्वारा हत्या कर दी गई थी, जिसका मुकदमा सत्र न्यायालय में विचाराधीन है। इसके चलते अनुज त्यागी द्वारा दो शस्त्र लाइसेंस लिए गए हैं, जिन पर उसने बंदूक और पिस्टल ली हुई है। पुलिस के अनुसार, बाद में अनुज त्यागी कुख्यात संजीव माहेश्वरी उर्फ संजीव जीवा गिरोह का सक्रिय सदस्य बन गया, जिसके खिलाफ थाना सिविल लाइंस में कई मुकदमे दर्ज हैं। इसके चलते पुलिस ने उसके शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए जाने की संस्तुति डीएम सेल्वा कुमारी जे से की थी। इस पर डीएम ने अनुज त्यागी को अपना पक्ष रखने की बाबत नोटिस जारी किए थे। मामले में सुनवाई के बाद डीएम सेल्वा कुमारी जे द्वारा 16 जनवरी 2021 को अनुज त्यागी के शस्त्र लाइसेंस निरस्त करते हुए पुलिस को उसके शस्त्र थाने में जमा कराए जाने के निर्देश दिए थे। डीएम के आदेशों के दो माह बाद बुधवार को आखिरकार शहर कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपी अनुज त्यागी की लाइसेंसी बंदूक और पिस्टल को थाने में जमा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें