फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालियान ने ताई के घर के कढ़ी-चावल चाव के साथ खाए

विज्ञापन
भाकियू नेत्री सोहनबीरी का लाया प्रसाद ग्रहण करते केद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
बालियान ने ताई के घर के कढ़ी-चावल चाव के साथ खाए
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भाकियू की महिला नेता ताई सोहनवीरी रविवार को केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान के आवास पर पहुंचीं। उन्हें अपने घर से लाए गए कढ़ी-चावल का प्रसाद दिया। बालियान ने प्रसाद को बड़े चाव के साथ खाया।
विज्ञापन

रविवार सुबह डॉक्टर संजीव बालियान आम जनता की समस्याएं सुन रहे थे। इसी बीच गांव दूधाहेड़ी की सोहनवीरी उनके पास पहुंचीं। भाकियू की महिला नेता ताई सोहनवीरी चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के संघर्षों में साथ रही हैं। जिले में वह भाकियू की सबसे पुरानी महिला कार्यकर्ता हैं। उनके द्वारा लाए गए कढ़ी-चावल को डॉ. संजीव बालियान ने लोगों के बीच में बैठकर ही चाव के साथ खाए। ताई सोहनवीरी से बालियान को आशीर्वाद भी दिया और कहा कि हमारे जिले का नाम ऐसे ही करता रहना। भाजपा और भाकियू के बीच चल रहे तनाव के बीच यह घटनाक्रम चर्चा का विषय बना है। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान का कहना है कि वह अपने आवास पर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का सम्मान करते हैं। सोहनवीरी ताई बड़े ही श्रद्धा भाव से घर से कढ़ी-चावल लाई थीं, यह सब उनका हमारे प्रति प्यार है। उधर, भाकियू के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक का कहना है कि ताई सोहनवीरी संगठन में किसी पद पर नहीं हैं। भाकियू की पुरानी कार्यकर्ता हैं। उनके व्यक्तिगत संबंध हो सकते हैं। उनके बालियान के घर जाने का संगठन से मतलब नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें