मुजफ्फरनगर। दी गुड़ खांडसारी एंड ग्रेन मर्चेंट्स एसोसिएशन के चुनाव में संजय मित्तल अध्यक्ष और श्याम सिंह सैनी मंत्री चुने गए। एसोसिएशन के न्यायाधीश हरिशंकर मूंधडा ने निर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों को शपथ दिलाई।
चुनाव अधिकारी निरंजन कुमार ने एसोसिएशन के निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि संजय मित्तल अध्यक्ष, श्याम सिंह सैनी मंत्री, हरिशंकर तायल उपाध्यक्ष, कृष्णचंद मूंधडा उपाध्यक्ष, जितेंद्र कुच्छल, अनुज बंसल उप मंत्री, सुरेंद्र कुमार बंसल कोषाध्यक्ष चुने गए। कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में अरविंद गोयल, अशोक कुमार, नितिन सिंघल, संजय मिश्रा, अनुज कुमार, अरूण खंडेलवाल, राजेश गोयल, दिनेश कुमार, सचिन मोहन गोयल, सुरेश चंद, अंकित गर्ग, विवेक गर्ग, मनीष चौधरी, पुलकित गुप्ता, सुशील मित्तल, रविंद्र कुमार, अंचित मित्तल, नितिन सिंघल, नरेश गोयल, अमित जैन, विजय कुमार, दीपक गोयल, सुशील बंसल, संजीव गोयल को बनाया गया।
नाराज कुच्छल, मित्तल ने दिया त्याग पत्र
एसोसिएशन के चुनाव में सम्मानजनक पद नहीं मिलने से नाराज मंडी के खाद्यान्न व्यापार संघ के अध्यक्ष जितेंद्र कुच्छल एवं सचिव सुशील मित्तल ने अपने सभी पदों से त्यागपत्र दे दिया।