हॉटस्पॉट व प्रमुख कार्यालयों को किया सैनिटाइज
मुजफ्फरनगर। कोविड-19 के चलते अग्निशमन विभाग की टीम ने सीएफओ रमाशंकर तिवारी के नेतृत्व में हॉटस्पॉट एरिया के साथ ही शहर क्षेत्र के प्रमुख कार्यालयों को भी सैनिटाइज किया।
सीएफओ रमाशंकर तिवारी व एफएसओ नरेश कुमार के नेतृत्व में अग्निशमन विभाग की टीम ने बुधवार को शहर के प्रमुख कार्यालयों को सैनिटाइज किया। सीएफओ ने बताया कि पुलिस लाइन, यातायात कार्यालय, पुलिस कार्यालय, कमांड हाउस, डीएम आवास व कार्यालय, ऑफिसर्स कॉलोनी व शहर के सभी थानों को सैनिटाइज किया गया। इसके साथ ही शहर क्षेत्र में बने हॉटस्पॉट एरिया को भी सैनिटाइज किया गया। इसमें हाईप्रेशर वाटर मिस्ट व मोटर फायर इंजन का इस्तेमाल किया गया। सीएफओ ने बताया कि आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। संवाद