फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सफाई कर्मियों की तीसरे दिन भी रही हड़ताल, परेशानी बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। नगर पालिका के सफाई कर्मचारी तीसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। हड़ताल के कारण नगर में कूड़े के ढेर लग गए हैं। मोहल्लों में भी गंदगी फैलने लगी है, जिससे नागरिक परेशान हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ अपनी 13 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर है। तीसरे दिन भी सफाई कर्मचारी नगर पालिका में धरने पर बैठे रहे। धरने पर कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी भी की। हड़ताल के कारण नगर की सफाई व्यवस्था ठप होने से नगर में फैले कूड़े से दुर्गंध उठने लगी है। नगर के मुख्य बाजार बिद्दीबाड़ा, बड़ा बाजार, जानसठ रोड, बुढ़ाना रोड, जीटी रोड के अलावा अब मोहल्लों में भी सफाई न होने से कूड़ा फैलने लगा है। सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सुधीर धामा वाल्मीकि ने बताया कि जिला मुख्यालय पर जनपद की सभी नगर पंचायतों के ईओ, सफाई कर्मचारी के अध्यक्षों और महासचिवों को वार्ता के लिए बुलाया गया था, मगर वार्ता विफल रही। जनपद की सभी नगर पंचायतों में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें