फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाईकर्मियों ने मांगों को लेकर नगरपालिका में किया जोरदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सफाई कर्मियों ने नगरपालिका में किया प्रदर्शन
विज्ञापन

देवबंद। नगरपालिका के ठेका सफाई कर्मियों ने बृहस्पतिवार को बोनस समेत अन्य मांगों को लेकर नगरपालिका परिसर में प्रदर्शन करते हुए पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर में सफाईकर्मी नगरपालिका में पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान वहां पहले से मौजूद पालिका के कार्यवाहक ईओ एसडीएम राकेश कुमार के समक्ष अपनी मांगे रखी। सफाई कर्मियों का कहना था कि पालिका के लेखाकार द्वारा सफाई कर्मियों की अनदेखी की जा रही है। उन्हें पूर्ण बोनस नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने लेखाकार पर कमीशनखोरी का भी आरोप लगाया। साथ ही ठेके पर कार्य कर रहे कर्मचारियों को वेतन के साथ ही गर्मी की वर्दी दिए जाने की मांग की। एसडीएम ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे तुरंत कर्मचारियों की समस्या का समाधान कराएं। वहीं, लेखाकार ने कर्मचारियों द्वारा लगाए गए आरोपों को निराधार बताया। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी नगरपालिका पहुंची और कर्मचारियों को शांत किया। इस मौके पर नगराध्यक्ष रोशनलाल, महामंत्री दीपक चंचल, राजू बिरला, राहुल वाल्मीकि आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें