फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट लीग प्रतियोगिता में सांगाठेडा की टीम ने जीता फाइनल

विज्ञापन
ढ़ेडी में क्रिकेट प्रतियोगिता की विजयी टीम को पुरस्कृत करते अतिथि - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद। दो दिवसीय बढेड़ी क्रिकेट प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। अंतिम दिन सांगाठेड़ा और कुर्डी की टीम के बीच फाइनल मैच खेला गया। जिसमें सांगाठेड़ा की टीम ने क़ुर्डी को दो विकेट से हराकर ट्राफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन

बढेड़ी मजबता में चल रही क्रिकेट लीग प्रतियोगिता के दूसरे व अंतिम दिन देवबंद व सांगाठेड़ा तथा क़ुर्डी व इमलिया के बीच सेमीफाइनल मैच खेला गया। जिसमें सांगाठेड़ा व कुर्डी की टीम फाइनल में पहुंची। फाइनल मैच में कुर्डी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सांगाठेड़ा को 56 रनों का लक्ष्य दिया। बढेड़ी क्रिकेट लीग कमेटी के प्रधान अंकुर राणा ने बताया कि सांगाठेड़ा ने दो विकेट रहते लक्ष्य प्राप्त कर मैच जीत लिया। विजयी टीम को मुख्य अतिथि सुकेंद्र राणा, भोजपाल राणा, वीरेंद्र राणा ने कमेटी की ओर से ट्राफी व नकद धनराशि देकर पुरस्कृत किया। इसमें सौरभ राणा, मुन्नू राणा, अनुज चेतन, अतुल, रेशु, आकाश, रोहित नेत्रपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें