फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सना खान का फिल्मी दुनिया को छोड़ने का फैसला सराहनीय : उलमा

विज्ञापन
मौलाना मुफ्ती असद कासमी - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। अभिनेत्री सना खान के बॉलीवुड को अलविदा कहने के निर्णय का उलमा ने स्वागत किया है। उलमा ने कहा देर से ही सही पर सना खान ने सही फैसला किया है।
विज्ञापन

बिग बॉस फेम एक्ट्रेस सना खान ने दो दिन पूर्व अपने इंस्टाग्राम पर मजहब के लिए फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ने का एलान किया था। सना खान के फैसले पर जमीयत दावतुल मुसलिमीन के संरक्षक कारी इस्हाक गोरा ने कहा कि सना खान को अल्लाह ने हिदायत दी और उन्होंने गलत चुने गए रास्ते को छोड़ने का फैसला कर लिया है। यह फैसला बहुत ही सराहनीय है। उन्होंने कहा जिस तरह का फैसला सना खान ने किया है, उससे दूसरे लोगों को भी सबक लेना चाहिए और गलत रास्ता छोड़ना चाहिए।
दूसरी तरफ मदरसा जामिया शेखुल हिंद के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती असद कासमी ने कहा फिल्मी दुनिया का रास्ता एक ऐसा रास्ता है, इसमें इंसान न तो दीन का रहता है और न ही दुनिया का। यह रास्ता इस्लाम के खिलाफ था। सना खान का फिल्मी दुनिया को छोड़ने का फैसला सराहनीय है।

कारी इस्हाक गोरा- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें