फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा चालकों ने किया हंगामा

Sun, 28 Aug 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। रोडवेज बस डिपो पर कार्यशाला में बस ठीक कराने को लेकर चालक के साथ इंजीनियर ने अभद्रता कर दी। इसके विरोध में संविदा बसों के चालकों और परिचालकों ने हंगामा कर दिया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि संविदा चालक की बस में कुछ खराबी आ गई थी। चालक डिपो में स्थित कार्यशाला में बस लेकर पहुंचा। आरोप है कि कार्यशाला में बस ठीक करने को लेकर इंजीनियर के साथ कहासुनी हो गई। इंजीनियर ने चालक के साथ अभद्रता कर दी। इसे लेकर संविदा चालकों एवं परिचालकों में आक्रोश फैल गया। 

आक्रोशित चालकों और परिचालकों ने रोडवेज डिपो पर हंगामा कर दिया। इतना ही नहीं, चालकों ने अपनी बसों का संचालन बंद कर दिया और डिपो में बसों
को खड़ा दिया। चालकों एवं परिचालकों का कहना था कि जब तक इंजीनियर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई नहीं होगी तब तक वे बसों को नहीं चलाएंगे। उन्होंने एआरएम से भी शिकायत की। एआरएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद ही चालक परिचालक शांत हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें