फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: लाल मिर्च पाउडर, सेंधा नमक सहित सात खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए

Sun, 20 Jul 2025 12:30 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की सहायक आयुक्त अर्चना धीरान ने बताया कि कांवड़ मार्ग पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम की और से मार्ग पर स्थित होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों का निरीक्षण किया गया। फूड सेफ्टी कनेक्ट एप और रेट लिस्ट चस्पा कराया गया।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करते हुए खाद्य कारोबार कर्ताओं को हाइजीन एवं साफ-सफाई व्यवस्था रखने के लिए निर्देशित किया गया।
फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स वैन के माध्यम से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की गई। इसके अतिरिक्त कस्बा भोपा से मुस्कान स्वीट्स से बर्फी और बूंदी का लड्डू एवं प्रजापति किराना, मोरना से लाल मिर्च पाउडर, सेंधा नमक का नमूना लिया गया। मूलचंद किराना स्टोर जानसठ से काली मिर्च,एवं मित्तल किराना भोपा से सौंफ एवं दालचीनी के सर्विलांस नमूने लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें