संवाद न्यूज एजेंसी
पुरकाजी /छपार। पुरकाजी व छपार क्षेत्र में हाईवे कांवड़ मार्ग पर अलग अलग स्थान पर चार बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई। हादसे में अमेठी निवासी कांवड़ियां अनिल (23) व शामली के कैराना निवासी अभिषेक चौहान (23) की हरिद्वार गंगाजल लेने जाते समय मौत हो गई। हादसे में दाे कांवड़ियों सहित छह युवक घायल हुए हंै।
जनपद अमेठी के थाना शिव रतन के गांव महेशपुर निवासी अनिल कुमार व घनश्याम शनिवार शाम को बाइक पर हरिद्वार गंगाजल लेने जा रहे थे। जब वह दिल्ली देहरादून हाइवे पर गांव सलेमपुर कट के पास पहुंचे तो सामने से आ रही एक बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई।
इसमें दोनों बाइकों पर सवार चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस व एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को पुरकाजी पीएचसी पर पहुंचाया।
जहां डॉक्टरों ने अनिल कुमार को मृत घोषित कर दिया। घायल घनश्याम को पुरकाजी अस्पताल में उपचार दिया गया। गंभीर रूप से घायल दूसरी बाइक सवार थाना तितावी के गांव नसीरपुर निवासी विनय व निखिल को जिला अस्पताल रैफर कर दिया।
उधर, छपार क्षेत्र में बरला पुल पर दो बाइकों में टक्कर हुई। बताया गया कि शामली के कस्बा कैराना के मोहल्ला आलकला निवासी अभिषेक चौहान अपने साथी मनीष के साथ बुलेट बाइक पर हरिद्वार गंगाजल लेने जा रहा था। बरला पुल पर चढ़ते समय सामने से तेज गति से आई बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
इस हादसे में दोनों कांवड़ियों के अलावा खालापार मुजफ्फरनगर निवासी तहसीन व अनस भी घायल हो गए। मनीष को मामूली चोट आई है।
पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया। उन्हें भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि मृतक अभिषेक चौहान दो भाइयोंं में बड़ा था। उसके दो छोटे बच्चे हैं। परिजनों को सूचना दे दी है। एसपी िसटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि छपार में मृतक कांवड़ियां नहीं था। पुरकजी में हादसे में मृतक के कांवड़िया होने की जानकारी की जा रही है।