फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना जांच को जेल में लिए गए बंदियों और कर्मचारियों के सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना जांच को जेल में लिए गए बंदियों और कर्मचारियों के सैंपल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण की जांच के लिए जेल प्रशासन ने 21 लोगों के सैंपल स्वास्थ्य विभाग की टीम को दिलाए। इनमें 13 बंदी और आठ जेल कर्मचारी शामिल हैं।
आगरा जेल में कई बंदी कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद जेल में भी दहशत है। इसे गंभीरता से लेते हुए डीजी जेल आनंद कुमार ने जेल अफसरों को अपने यहां भी बंदियों, जेल कर्मचारियों और जेल में नए पहुंचने वाले बंदियों के सैंपल लिए जाने के आदेश दिए।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक एके सक्सेना ने बताया कि शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम को जेल में बुलाया गया। इस दौरान जेल में बंद 13 बंदियों के साथ ही आठ जेल कर्मचारियों के भी सैंपल जांच के लिए संकलित किए गए। इससे पहले बुधवार को भी 12 बंदियों के भी सैंपल लिए गए थे।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक एके सक्सेना ने बताया कि बंदियों व जेल कर्मियों के एहतियातन सैंपल लिए गए हैं। जेल पूरी तरह सुरक्षित है, जहां सभी बंदियों की नियमित स्वास्थ्य जांच और थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें