फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना योद्धाओं पर की फूलों की वर्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुुजफ्फरनगर। कोरोना महामारी के दौरान आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का पुष्प वर्षा कर सम्मान किया गया। सरवट ग्राम प्रधान उषा शर्मा ने मोहल्ला बचन सिंह कालोनी में अपने आवास पर विभिन्न मंदिरों के पुजारियों व पुरोहितों को आटा, चावल, आलू आदि सामान भेंट किया। प्रधान के पति पंडित श्रीभगवान शर्मा ने आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कोरोना के खिलाफ लड़ाई में योगदान की सराहना की। सभी को मास्क, गलब्स व सैनिटाइजर का वितरण किया गया। मौके पर एएनएम उमा चौधरी, आशा रेखा, पिंकी, विनोद चौहान, संगीता, दीपा, शीला, रश्मि, सुनीता, कविता, अनीता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें