मुजफ्फरनगर। जिले के 2.39 लाख से अधिक किसानों के बैक खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किश्त जारी कर दी गई। वाराणसी में आयोजित किसान उत्सव कार्यक्रम को वर्चुअल रूप से विकास भवन सभागार में दिखाया गया।
वर्चुअल प्रसारण विकास भवन स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में दिखाया गया। उप कृषि निदेशक प्रमोद सिरोही ने बताया कि जनपद के 2.3994 लाख किसानों के बैंक खातों में किसान सम्मान निधि की किश्त पहुंच रही है। निधि की किश्त धीरे-धीरे सभी किसानों के खातों में पहुंच जाएगी।
कार्यक्रम में सपा सांसद हरेंद्र मलिक, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, मीरापुर विधायक मिथलेश पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.सुधीर सैनी, पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, सीडीओ कमल किशोर कंडारकर मौजूद रहे।
-
कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार हुए शामिल
पुरकाजी। खंड विकास कार्यालय परिसर में एलईडी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन किसानों ने सुना। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया, बीडीओ प्रमोद कुमार वर्मा, बशारत खान, विवेक राठी, सुनील गुर्जर, मनोज चौहान, अनिल गौतम, विपिन गोयल, धीर सिंह गुर्जर, संदीप कुमार मौजूद रहे।
-
पीएम किसान उत्सव दिवस का आयोजन
मोरना। मोरना ब्लॉक मुख्यालय स्थित बी पैक्स मोरना पर पीएम किसान उत्सव दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि एआर कॉ-ओपरेटिव अरिमर्दन सिंह गौर ने सरकार की लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी। एडीसीओ जानसठ सुनील कुमार सैनी, एमडी रविता मलिक, नरेंद्र राठी, देवेंद्र राठी, विरेंद्र राठी, अजय कुमार डायरेक्टर, रामबीर, रविंद्र, सतबी का मुख्य सहयोग रहा।
-
सिसौली में सुनवाया गया संबोधन
सिसौली। सहकारी समिति के कार्यालय पर किसानों ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पीएम किसान उत्सव दिवस पर प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। भाजपा के सिसौली मंडल अध्यक्ष सहदेव सिंह ,संजीव प्रधान, विपिन बालियान, योगेश बालियान, संजीव शर्मा ,योगेंद्र सिंघल, वसंत, अमित कश्यप, भगत सिंह, गौरव शर्मा मौजूद रहे।