फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पांच माह बाद भी नहीं मिला वेतन, हड़ताल पर तौल लिपिक

विज्ञापन
फोटो कैप्शन  शाहपुर के मंसूरपुर रोड पर मिल कार्यालय के पास धरना देते तोल लिपिक । फोटो स्र
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर, शाहपुर। कस्बे में मंसूरपुर चीनी मिल के तौल लिपिकों ने विभिन्न मांगों को लेकर धरना दिया। चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक धरना जारी रहेगा। पांच माह बाद भी वेतन नहीं दिए जाने का आरोप लगाया गया। कस्बे में मंसूरपुर रोड पर मंसूरपुर चीनी मिल के कार्यालय के पास मिल के बाह्य गन्ना क्रय केंद्रों पर तैनात लिपिकों ने धरना दिया। उन्होंने बताया कि गन्ना क्रय केंद्रों पर तैनात तौल लिपिकों का मिल प्रशासन पर कोई रिकॉर्ड नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने गन्ना क्रय केंद्रों पर पिछले पांच से 25 वर्ष से कार्य कर रहे लिपिकों को स्थायी किए जाने के साथ चीनी मिल को शुरू हुए पांच माह बीत जाने के बाद भी उनको अभी तक वेतन न मिलने की बात कही। लिपिकों ने आरोप लगाया कि उनके हड़ताल पर जाने के बाद से मिल प्रशासन बाह्य गन्ना क्रय केंद्रों पर कामदारों व चौकीदारों से गन्ने की आपूर्ति कर रहा है, जो अवैध है। उन्होंने मिल प्रशासन से तुरंत इसे रोकने की मांग की। लिपिकों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होंगीं तब तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। धरने पर मयंक त्यागी, अंकुर कुमार, संजय कुमार, पवन कुमार, सुरेंद्र कुमार, मनोज कुमार, सोनू कुमार, विकास कुमार व हरेंद्र कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें