फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: कनाडा भेजने के नाम पर लाखों की ठगी, पीड़ित ने पुलिस से लगाई कार्रवाई की गुहार

Mon, 03 Mar 2025 06:33 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

सहारनपुर जनपद में विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
 
विज्ञापन
पुलिस से शिकायत करने पहुंचे पीड़ित परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के गंगोह थाना क्षेत्र में विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से लगभग सौलह लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। गांव डूभर किशनपुर निवासी पीड़ित हारून अली ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन


पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने खुद को विदेश मंत्रालय से जुड़ा बताकर उनके बेटे बाबर अली को कनाडा भेजने और वहां नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इसके लिए 25 लाख रुपये की मांग की गई, जिसमें से पीड़ित ने अपनी जमीन बेचकर पंद्रह लाख नब्बे हजार रुपये आरोपी को दे दिए।

यह भी पढ़ें: UP: सांसद चंद्रशेखर बोले- यूपी में अब दलितों की बरात भी नहीं रही सुरक्षित, बढ़ गए हैं अत्याचार

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी ने बैंक खाते में तीस लाख रुपये के लेनदेन की शर्त रखी और एक बैंक में बाबर अली का खाता खुलवाया। आरोपी उसमें खुद का मोबाइल नंबर दर्ज करवाकर बैंकिंग गतिविधियों पर नियंत्रण रखता रहा। कुछ समय बाद आरोपी कॉलेज मार्ग स्थित अपने ऑफिस का सामान समेटकर फरार हो गया।

पीड़ित ने कई बार पंचायत कर आरोपियों से पैसे वापस करने की मांग की, लेकिन आरोपी ने न केवल पैसे लौटाने से इनकार किया बल्कि गाली-गलौज भी की। मामले में गांव ढायकी निवासी दो दंपतियों के अलावा, पानीपत (हरियाणा), झज्जर (हरियाणा) और चकवाली के एक-एक व्यक्ति सहित कुल सात आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें