फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर ने अमेठी को हराया, आगरा की टीम भी जीती

Tue, 13 Dec 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम में कबड्डी खेलते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय जूनियर बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का सोमवार को आगाज हुआ। पहले दिन चार मुकाबले हुए। जिनमें सहारनपुर ने अमेठी को हराया। आगरा, सैफई और कानपुर की टीम ने भी अपने मुकाबले जीते। कानपुर मंडल की टीम ने सबसे बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। अतिथियों और दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। 
विज्ञापन


प्रतियोगिता का शुभारंभ डीएम दिनेश कुमार ने किया। कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण स्तर पर छिपी प्रतिभा को निखरने का मौका मिलता है। कबड्डी में युवाओं का बढ़ता क्रेज खेल के हित में भी है। आयोजक सचिव प्रेम कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में सहारनपुर, मेरठ, आगरा, बरेली, मिर्जापुर, बस्ती, लखनऊ, अलीगढ़, झांसी, कानपुर, फैजाबाद, मुरादाबाद, इलाहाबाद, आजमगढ़, बनारस, गोरखपुर, देवीपाटन, स्पोर्ट्स हॉस्टल सैफई व अमेठी की टीमें भाग ले रही हैं। पहले दिन उद्घाटन मैच लखनऊ मंडल और सैफई हॉस्टल के बीच हुआ। इसमें सैफई हॉस्टल की टीम 51-30 से विजयी हुई। 

दूसरा मुकाबला झांसी और कानपुर मंडल के बीच हुआ। कानपुर की टीम ने 49-09 से जीत दर्ज की। तीसरा मैच आगरा और अलीगढ़ के बीच हुआ, इसमें आगरा की टीम 32-10 के अंतर से जीती। अंतिम मुकाबला सहारनपुर मंडल और अमेठी हॉस्टल के बीच खेला गया। जिसमें सहारनपुर की टीम 38-27 से जीती। निर्णायक मंडल में संजीव कुमार, प्रेम कुमार यादव और जुगेंद्र आदि रहे। संचालन उप क्रीड़ा अधिकारी पूनम विश्नोई ने किया। इस मौके पर उप्र कबड्डी संघ के महासचिव राजेश कुमार सिंह, जिला कबड्डी संघ के सचिव मास्टर रामपाल सिंह, जिला क्रिकेट संघ के सचिव मनोज पुंडीर, पवन कुमार, ओमदेव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें