फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं की सुरक्षा, न्याय सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: सुषमा

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेती महिला आयोग की उपाध्क्ष सुषमा सिहं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: सुषमा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और समय पर न्याय सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। उन्होंने कलक्ट्रेट सभागार में पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को सुना। विभिन्न विभागों द्वारा महिला एवं बालिकाओं के लिए संचालित योजनाओं की समीक्षा की।
प्रत्येक माह के तृतीय बुधवार को आयोजित होने वाली महिला जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत सुषमा सिंह ने पीड़ित महिलाओं की शिकायतें सुनीं। महिला जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत 16 पीड़ित महिलाओं द्वारा अपनी शिकायतें दर्ज कराई गई। जनसुनवाई कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस अधीक्षक, महिला थानाध्यक्ष, वन स्टॉप सेंटर प्रबंधक, सहायक श्रमायुक्त, जिला विद्यालय निरीक्षक इत्यादि को पीड़ित महिलाओं की समस्याओं के तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए। उपाध्यक्ष ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं में महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर लाभान्वित किया जाए। कार्यालय में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

उन्होंने महिला आयोग के व्हाट्सएप नंबर 6306511708 के बारे में अवगत कराया। उन्होंने कहा कि इस नंबर पर मेसेज के माध्यम से कोई भी पीड़ित महिला अपने पहचान पत्र सहित अपना प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर सकती हैं। महिला जनसुनवाई कार्यक्रम के उपरांत उपाध्यक्ष ने महिला थाने का निरीक्षण किया। थाने की व्यवस्था का जायजा लिया गया। थाने में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति पर संतोष व्यक्त करते हुए शिकायतों के गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव, निधि चौधरी महिला थानाध्यक्ष, डीआईओएस गजेंद्र सिंह, मौहम्मद मुशफेकीन जिला प्रोबेशन अधिकारी, वाणी वर्मा जिला कार्यक्रम अधिकारी, अर्चना जिला समाज कल्याण अधिकारी, संगीता सब इंस्पेक्टर महिला सेल, कमलेश वर्मा अध्यक्ष बाल कल्याण समिति, सहायक श्रमायुक्त प्रतिभा तिवारी, उच्च शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमारी, बीएसए मायाराम, वैभव त्यागी अंचित मित्तल, सुषमा पुंडीर, रेनू गर्ग, राजीव कुमार, पूनम शर्मा निदेशक चाइल्ड लाइन, शिवांगी बालियान महिला कल्याण अधिकारी, नीरू रानी, नीना त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें