फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाईकर्मियों की भर्ती स्थगित

Sun, 01 Jan 2017 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिले की नगर निकायों में चल रही भर्ती प्रक्रिया स्थगित हो गई है। शासन हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के आदेश के बाद यह निर्णय लिया। मुजफ्फरनगर पालिका परिषद में दो दिन से चल रही साक्षात्कार की प्रक्रिया भी इस आदेश के बाद स्थगित कर दी गई।       
विज्ञापन


जिले की समस्त दस निकायों में शासन के आदेश के बाद संविदा सफाईकर्मियों की भर्ती प्रक्रिया चल रही थी। जिले की सभी नगर पंचायतों और खतौली नगर पालिका में साक्षात्कार की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है, लेकिन इसके बाद भी जिला प्रशासन ने शासन से अनुमोदन नहीं लिया। शासन के कडे़ पत्रों के बाद भी मामला अधर में लटका रहा। इसी बीच शासन के आदेश पर नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर में भी भी तीस दिसंबर से साक्षात्कार शुरू कर दिए गए थे। 

शनिवार को शासन ने सभी जिलाधिकारियों को आदेश जारी किया कि निकायों में भर्ती की प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है। ईओ अजीत सिंह ने बताया कि शासन के आदेश के बाद उन्होंने भी साक्षात्कार की प्रक्रिया स्थगित कर दी है।       
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें