फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोची-समझी साजिश थी दिल्ली हिंसा: साध्वी प्राची

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर: साध्वी प्राची। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। विश्व हिंदू परिषद की नेता साध्वी प्राची ने कहा कि दिल्ली में हुई हिंसा सोची-समझी साजिश थी। उन्होंने दंगाइयों के पोस्टर हटाने के आदेश पर भी सवाल खड़े किए और कहा कि यदि दंगा चाहते हैं तो फोटो उतरवा दें।
विज्ञापन

दिल्ली से हरिद्वार जाते समय नई मंडी थाना क्षेत्र के पचेंडा रोड निजी कार्य से यहां रुकीं साध्वी प्राची ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि कुछ दंगाई और जिहादी लोग हिंदुस्तान को जलाना चाहते हैं। ताहिर हुसैन इसका ताजा सबूत है। उन्होंने लखनऊ में दंगाइयों के पोस्टर हटाने के आदेश पर भी सवाल खड़े किए। कहा कि सरकार का बहुत सराहनीय कदम है, सरकार को किसी भी कीमत पर दंगाइयों के फोटो नहीं उतारने चाहिए। उत्तर प्रदेश के सभी बुद्धिजीवी लोगों से भी वह यही निवेदन करती हैं कि यह सवाल करें कि उत्तर प्रदेश में शांति चाहिए या दंगा। यदि दंगा चाहिए तो फोटो उतरवा दीजिए और यदि शांति चाहिए तो जो सरकार कर रही है, ठीक कर रही है। जो दंगाइयों के फोटो उतरवाना चाह रहे हैं, वे दंगाइयों के साथ हैं। यूपी की तर्ज पर दिल्ली में भी दंगाइयों से वसूली की जानी चाहिए। तभी उनके हौसले पस्त हो सकते हैं। दिल्ली में बवाल करके दंगाइयों ने हिंदुस्तान की छवि को खराब करने का षड्यंत्र किया था। दिल्ली में आईबी के जवान की निर्मम हत्या की गई है। यही जिहादियों को सिखाया जाता है। उन्हें मुंहतोड़ जवाब देना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें