फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के सभी प्रधान होंगे साक्षर

Tue, 04 Oct 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
साक्षर होंगे ग्राम प्रधान - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में डीएम ने कहा कि जिले में जो ग्राम प्रधान निरक्षर हैं, उन सभी को साक्षर बनाया जाएगा। साक्षर ग्राम प्रधान ही गांव के विकास ही अच्छी योजनाएं बना सकता है। वर्तमान युग में निरक्षरता किसी अभिशाप से कम नहीं है।       
विज्ञापन


कलक्ट्रेट सभाकक्ष में निरक्षर ग्राम प्रधानों को साक्षर किए जाने के लिए हुई परीक्षा में सफल प्रधानों     को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डीएम डीके सिंह ने कहा कि हमारा लक्ष्य सभी प्रधानों को साक्षर करना है, जब तक सभी ग्राम प्रधान साक्षर नहीं हो जाते उन्हें साक्षर करने का कार्यक्रम चलता रहेगा।

परीक्षा देने वाले कई ग्राम प्रधान ऐसे भी हैं, जिनकी आयु 50 वर्ष से ऊपर है। डीएम ने ऐसे प्रधानों के पढ़ने की लगनशीलता की तारीफ की। परीक्षा में 14 ग्राम प्रधान शामिल हुए, जिनमें से 12 सफल रहे। इस दौरान बीएसए चंद्रकेश यादव समेत विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें