फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: देहात की सड़कों का होगा कायाकल्प, 40 करोड़ से बनेंगी 39 सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
- लोक निर्माण विभाग ने तैयार किया था बजट, शासन ने दी स्वीकृति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



मुजफ्फरनगर। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की जर्जर सड़कों की शीघ्र ही काया पलट होने वाली है। शासन ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में लोक निर्माण विभाग की 39 सड़कों के निर्माण और पुनर्निर्माण के लिए करीब 40 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इन कार्यों के पूरा होने के बाद जिले में करीब 69.79 किलोमीटर लंबी सड़कों की तस्वीर बदल जाएगी।



जनपद में देहात क्षेत्र की विभिन्न सड़कों की स्थिति जर्जर हालत में पहुंच गई थी। सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में अलग-अलग सड़कों के निर्माण के लिए जन प्रतिनिधियों की ओर से लोक निर्माण विभाग को प्रस्ताव दिए गए थे।
विज्ञापन

इसके उपरांत प्रस्ताव के सापेक्ष सर्वे कराकर बजट तैयार किया गया था। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड की ओर से बजट प्रस्ताव स्वीकृति के लिए शासन को भेज दिया गया था। जिसको शासन की ओर से स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन




निर्माण के लिए स्वीकृत की गईं जनपद की प्रमुख सड़क


मार्ग लंबाई (किमी)



शाहपुर-रहड़वा लालपुर संपर्क मार्ग 3.00



जीवना गांव से मंसूरपुर-शाहपुर सड़क -2.65



शाहपुर बसी भौराकलां शिकारपुर मार्ग- 2.25



मीरापुर-खेड़ी कुरेश मार्ग 3.00



घटायन दक्षिणी से तखावली मार्ग- 4.40



नन्हेड़ी से नन्हेड़ा मार्ग2.75



ढिंढावली में उमरपुर संपर्क मार्ग तक-2.65



मोहम्मदपुर रायसिंह-खानपुर मार्ग-2.60



तिसंग-नया गांव मार्ग-2.25



पलड़ी-भलवा मार्ग-2.25



अलीपुर अटेरना-कसेरवा मार्ग-2.21



वर्जन-



देहात क्षेत्र की इन सड़कों के निर्माण एवं पुनर्निर्माण से दर्जनों गांवों के लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। विभाग शीघ्र ही निर्माण की प्रक्रिया आरंभ करेगा। स्वीकृत कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुसार समयबद्ध ढंग से पूरा कराया जाएगा। - अनिल कुमार राणा, एक्सईएन पीडब्लूडी प्रांतीय खंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें