फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना मरीज की मौत, 28 नए केस मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से ग्रामीण की मौत, 28 पॉजिटिव मिले
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना का प्रकोप फिर से लगातार बढ़ रहा है। कोविड अस्पताल में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई। जनपद में अब तक 85 लोगों की मौत कोरोना के कारण हो चुकी है। मंगलवार को 28 नए मरीज मिले है। सीओ खतौली और उनके दो हमराह भी कोरोना संक्रमित हो गए, जिन्हें होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि मोरना ब्लाक के गांव वजीराबाद निवासी 70 वर्षीय ग्रामीण को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर कोविड अस्पताल बेगराजपुर में भर्ती कराया गया था, जहां पर गत दिवस उसकी मौत हो गई। कोविड प्रोटोकॉल के तहत उसका अंतिम संस्कार किया गया। मंगलवार को विभिन्न स्थानों पर कराई गई जांच और आए सैंपलों की रिपोर्ट में 28 नए मरीज कोरोना संक्रमित मिले है। इनमें से 22 मरीज शहरी क्षेत्र में, पांच खतौली में और एक मखियाली क्षेत्र में मिला है। सीओ खतौली और उनके दो हमराह भी कोरोना संक्रमित हो गए। कोरोना जांच को लिए गए उनके सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सीओ और उनके दोनों हमराह पुलिसकर्मियों को होम आइसोलेट कर दिया है। इसके साथ ही सीओ ऑफिस को भी सैनिटाइज किया जा रहा है। वहीं, उनके संपर्क में आने वाले लोगों की भी स्वास्थ्य जांच कर उनके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। उधर, गांव तिगाई में भी एक महिला जांच में कोरोना पॉजिटिव आई है। सीएमओ ने बताया कि मंगलवार को 34 मरीज ठीक हुए हैं। अभी तक जिले में 6366 मरीज कोरोना के मिल चुके हैं, जिनमें से 5980 स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि अभी भी 298 मरीज एक्टिव हैं, जिनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें