फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक पर फर्राटे से दौड़े धावक

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक पर फर्राटे से दौड़े धावक
विज्ञापन

खतौली। गोल्डन हार्ट एकेडमी में खेलकूद प्रतियोगिताओं में दूसरे दिन (कक्षा 6 से 12) तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन सीबीएसई के दिशा-निर्देशों की अनुपालन में ‘फिट इंडिया मूवमेंट‘ अभियान के तत्वावधान में किया गया।
सप्ताहभर तक चलने वाले फिट इंडिया मूवमेंट कार्यक्रमों का शुभारंभ शांति व उन्नति के प्रतीक रंग बिरंगे गुब्बारों, विद्यालय के प्रतीक चिह्न को हवा में मुक्त कर व शमा रोशन कर किया गया। शमा रोशन प्रधानाचार्या रुहामा अहमद, चेयरमैन अकील अहमद, स्पोर्ट्स कैप्टन अन्हा महमूद ने की। खिलाड़ियों व छह सदनों के कैप्टन ने निष्ठा की शपथ ली। प्रतियोगिता का स्तर अंतर सदनात्मक (इंटर हाउस) था। 100 मीटर रेस में आफरीन, अब्दुल समद, अफीफा, अनस, अदिति, आशी, अक्षिता, हसन, प्रियांशु चपराना, अक्षित काकरान और हिमांशु कटारिया ने और 200 मीटर रेस में प्राची, आकांक्षा, अक्षिता चौधरी, हिमानिका, 400 मीटर रेस में हर्ष कुमार, सौरभ सैनी, अक्षित काकरान, हिमांशु कटारिया ने अपने-अपने सदनों में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबीकूद में आदित्य, प्रियांशु, अक्षित, हिमंाशु, महक, खुशी, सृष्टि, हिमानिका ने अपने सदन में प्रथम स्थान पाया। छात्राओं की रिले रेस में गंगा, कावेरी और यमुना सदन व छात्रों की रिले रेस में यमुना, कावेरी और रावी सदन क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। छात्राओं की ओपन रेस में प्राची, इशिका और खुशी व छात्रों की ओपन रेस में सौरभ, दिलशाद और गुलशन अपने सदनों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। अध्यापकों की रेस में खालिद अजीम प्रथम, मनदीप सिंह द्वितीय व हिमांशु वर्मा तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या रुहामा अहमद ने समय-समय पर विद्यालय में आयोजित किए जाने वाली स्पोर्ट्स प्रतियोगिताओं व विद्यालय खेलकूद एकेडमी की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यदि आप प्रतिदिन कम से कम आधा घंटा व्यायाम नहीं करते, तो शीघ्र ही किसी व्याधि से ग्रसित हो रहे हैं। चेयरमैन अकील अहमद ने खेलों के द्वारा विद्यार्थियों के व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में नसरीन, पीईटी विकास मलिक (इंचार्ज), नदीन, करण वाधवा व जगदीश चंद सती, जयवंश शर्मा, फरहा सैफ व सुनील रहेजा का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें