फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-दून हाईवे पर दौड़ा अफवाहों का शेर, मंसूरपुर का बताकर पुराना वीडियो किया वायरल

Thu, 14 Dec 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
वायरल वीडियो में दिखाया गया शेर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर  रात्रि में मंसूरपुर क्षेत्र में शेर घूमने की सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से दहशत फैल गई। पुलिस और वन विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया है। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर भी कार्रवाई की तैयारी हो रही है। मुजफ्फरनगर ही नहीं देश के कई अन्य शहरों में भी इस वीडियो को स्थानीय बताकर वायरल किया गया है, माना जा रहा है कि यह गुजरात के किसी शहर का हो सकता है। 
विज्ञापन


मंसूरपुर क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर बुधवार देर रात और बृहस्पतिवार सुबह सोशल मीडिया पर शेर देखे जाने का वीडियो वायरल हो गया। लगातार कई नंबरों से कई ग्रुप में वीडियो फैलने से लोगों में दहशत फैल गई। मंसूरपुर पुलिस और वन विभाग ने भी जांच की। अफसरों ने स्थानीय लोकेशन होने से इंकार कर दिया है। वन विभाग ने साफ किया है कि वीडियो में कोई सच्चाई नहीं है।

इसमें शेर असली है, लेकिन जगह मुजफ्फरनगर की नहीं है। वन विभाग के रेंजर कुलदीप कुमार ने बताया कि अफवाह को देखते हुए वीडियो का परीक्षण किया गया है, जिसमें हाईवे की सड़क पर शेर टहल रहा है, मगर वह यहां का मामला नहीं है। यह गुजरात की सड़क है। मंसूरपुर एसओ केपीएस चाहल ने बताया कि वीडियो से यह तस्दीक नहीं है कि यह मंसूरपुर क्षेत्र की है। यह वीडियो फर्जी है। इस तरह से दहशत फैलाना कानूनन अपराध है।
विज्ञापन


अफवाह फैलाने पर कार्रवाई की तैयारी
मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर में हाईवे पर शेर देखे जाने की वीडियो वायरल कर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस और प्रशासन ने कार्रवाई की तैयारी की है। व्हाट्सएप ग्रुप के साथ सोशल मीडिया पर उन नंबरों, लोगों को ट्रेस किया जा रहा है, जिन्होंने इसे वायरल कर क्षेत्र में दहशत फैलाने का प्रयास किया है। इन सभी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

दिनभर ग्रुपों में दौड़ता रहा शेर
मुजफ्फरनगर। हाईवे और आसपास के जंगल में भले ही शेर नहीं मिला हो, लेकिन वॉट्सएप ग्रुपों पर शेर पूरी छलांग लगाता दिख रहा है। दिनभर एक-दूसरे ग्रुप में शेर को दौड़ाने में लोगों ने कोई कसर नहीं छोड़ी। इससे दहशत अधिक फैल गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें