कलक्ट्रेट ज्ञापन देते विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। विश्व हिंदू परिषद ने आठ जून से खुलने जा रहे धर्मस्थलों में नियमों का सख्ती से पालन कराने की मांग की है। उन्होंने डीएम को ज्ञापन देकर कहा कि धर्मस्थलों में दस से लोगों लोगों के उपस्थित होने पर रोक लगाई जानी चाहिए।
बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में डीएम के नाम दिए ज्ञापन में कहा कि नियमों का पालन कराने के लिए प्रत्येक धर्मस्थल की जिम्मेदारी तय की जाए। उन्होंने पुरोहित समाज के परिवारों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की। इसके साथ ही आए दिन हो रही गोवंश कटान की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा गोशाला निर्माण की प्रस्तावित योजनाओं को शीघ्र पूरा कराने की मांग की। सैलून खोलने से पूर्व नियमों को कड़ा किया जाए। मौके पर जिलाध्यक्ष पवन सिंघल, जिला संयोजक पीयूष राणा, सचिन त्यागी, मोहित बंसल, अतुल त्यागी, भूपेंद्र सिंह, ललित माहेश्वरी, राधेश्याम विश्वकर्मा आदि शामिल रहे।