फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पात्र छात्रा को सिलाई मशीन भेंट की

विज्ञापन
बुढ़ाना में छात्रा को सिलाई मशीन भेंट करते भारत विकास परिषद के सदस्य सतीश गोयल। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
छात्रा को सिलाई मशीन भेंट की
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। कस्बे के आर्य कन्या इंटर कॉलेज की होनहार एवं पात्र छात्रा को भारत विकास परिषद के सदस्य एवं व्यापारी सतीश गोयल उर्फ राजू ने सिलाई मशीन भेंट की। कस्बे के छोटा बाजार में बृहस्पतिवार को भारत विकास परिषद के सदस्य एवं व्यापारी सतीश गोयल उर्फ राजू ने छोटे से कार्यक्रम का आयोजन किया। उन्होंने बताया कि कस्बे के आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा राधिका पढ़ने में बहुत होशियार है। उसके परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। उसकी सहायता के लिए सतीश गोयल ने छात्रा को सिलाई मशीन देकर उसकी मदद की तथा पढ़ाई का हौसला बढ़ाया। इस मौके पर डॉ. राजीव कुमार, डॉ. शिवराज, अजय गोयल, शशांक गोयल व आकाश गोयल आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें