फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुरी के लोगों का हंगामा, मंत्री का पुतला फूंका

विज्ञापन
रामपुरी में नाला बनाने के विरोध में प्रदर्शन कर राज्यमंत्री का पुतला फूंकते नागरिक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
रामपुरी के लोगों का हंगामा, मंत्री का पुतला फूंका
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मोहल्ला रामपुरी में नाला निर्माण मामले में शनिवार को उत्तरी रामपुरी के लोगों ने हंगामा किया। महिलाओं और लोगों ने सड़क पर आकर प्रदर्शन किया तथा केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान और राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल का पुतला फूंक कर अपना विरोध प्रकट किया।
रामपुरी में नाला निर्माण को लेकर दस दिन से विवाद बना है। रामपुरी के कुछ लोग इसके निर्माण है, जबकि उत्तरी रामपुरी निवासी इसका विरोध करते हैं। उनका कहना है कि शाहबुद्दीनपुर और अन्य स्थानों का पानी यहां आकर भरेगा। पहले से ही जल भराव हो रहा है। दो दिन पहले राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने यहां पर सीवर लाइन और नाला निर्माण का कार्य शुरू कराया था। शनिवार को उत्तरी रामपुरी के लोगों ने डीएम कार्यालय पर जाकर शिकायती पत्र देकर नाले निर्माण का विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार देर रात को रामपुरी के काफी लोग और महिलाएं सड़क पर उतर आए। इन्होंने हंगामा करते हुए प्रदर्शन कर इस नाले निर्माण का विरोध किया। इसके बाद केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान और राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल का पुतला फूंक कर अपना विरोध प्रकट करते हुए कहा कि यहां नाले का निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में संजय त्यागी, अशोक वर्मा, लोकेश सैनी, संदीप, महेश त्यागी, अविनाश, विशाल, श्रीपाल, मिंटू, सौरभ, शक्ति आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें