फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामित्र सड़कों पर उतरे, जाम लगाया

Thu, 17 Sep 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। हाईकोर्ट के निर्णय से क्षुब्ध जिलेभर के शिक्षामित्र बुधवार को सड़कों पर उतर आए और नगर में जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। महावीर चौक पर दो घंटे तक जाम लगाया।
विज्ञापन


यहां पर एनसीटीई का पुतला फूंका। केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान के आवास का भी घेराव किया। कचहरी में धरना देकर प्रदर्शन किया। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र सिंह को केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी के नाम ज्ञापन देकर इच्छामृत्यु मांगी।

आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन और उप्र प्राथमिक शिक्षा-मित्र संघ के संयुक्त बैनर तले बुधवार को शिक्षामित्रों ने उग्र आंदोलन किया। पुराने बीएसए कार्यालय पर सैकड़ों शिक्षामित्र एकत्र हुए। वहां से जुलूस निकाला। महावीर चौक पर दो घंटे तक जाम लगाया।
विज्ञापन


यहां से शिक्षामित्रों ने कूच कर केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान के आवास का घेराव किया। मंत्री के भाई विवेक बालियान ने शिक्षामित्रों के बीच आकर उनका ज्ञापन लिया तथा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से वार्ता करवाने का आश्वासन दिया। यहां से शिक्षामित्र शहर में जुलूस निकालते हुए कलक्ट्रेट में पहुंचे, वहां जुलूस धरने में परिवर्तित हो गया। शिक्षामित्रों ने मांग के समर्थन में प्रदर्शन किया।

एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मुजीबुर्रहमान, खुर्शीद अली, रोहित कौशिक, विपिन राठी, इनाम सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए। शिक्षामित्रों ने कहा कि उनका अनिश्चितकालीन धरना समायोजन बहाल होने तक जारी रहेगा। धरने में गीता देवी, एकता, इंद्रपाल, सेठपाल सिंह, पंजाब सिंह, ब्रजपाल सिंह, नाजमा जैदी, मो. रईस, विनोद राणा, सुबोध त्यागी, मालती सिंह, संजय चंदेल, लियाकत अली, मनोज शर्मा, अमित त्यागी, पिंटू त्यागी, राजवीर सिंह वर्मा, पराग चौधरी, साजिद हसन, शबाना परवीन आदि शामिल रहे।

शिक्षामित्रों को समर्थन दिया
कहचरी में धरने के दौरान कई संगठनों के नेता उनके बीच पहुंचे और अपना समर्थन दिया। शिक्षक नेता एमएलसी हेम सिंह पुंडीर, भाकियू जिलाध्यक्ष राजू अहलावत, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह भारसी, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजीव बालियान, उर्दू बीटीसी शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रईसुद्दीन राना ने धरने में पहुंच कर शिक्षामित्रों को संबोधित किया तथा उनके आंदोलन को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें