फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ताओं का टोल प्लाजा पर हंगामा

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर : छपार टोल प्लाजा पर चल रहे धरना पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते भाकियू पदाधिकारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
छपार (मुजफ्फरनगर)। कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली-दून नेशनल हाईवे छपार टोल प्लाजा पर भाकियू का धरना 16वें दिन भी जारी है। चकबंदी प्रक्रिया में धांधली को लेकर कुछ किसानों ने टोल प्लाजा पर हंगामा किया। ब्लाक अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने डीएम से खाईखेड़ी गन्ना मिल पर गन्ने के देरी से हो रहे भुगतान पर ब्याज दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

टोल प्लाजा पर कृषि कानूनों के विरोध में भाकियू का धरना लगातार चल रहा है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब तक तीनों कृषि कानून वापस नहीं होंगे, धरना चलता रहेगा। ब्लाक अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने कहा कि जब किसान क्रेडिट कार्ड पर बैंक व सहकारी समितियों को ब्याज देता है तो क्षेत्र के किसानों को खाईखेड़ी गन्ना मिल द्वारा देरी से भुगतान करने पर किसानों को ब्याज दिलाया जाए।
उन्होंने कहा कि गांव सिंभालकी, कोलाहेड़ी व खुड्डा में चकबंदी चल रही है, वहां के किसान भाकियू ग्राम अध्यक्ष काला, बोबिंद्र, शीशपाल व जिंगल ने टोल प्लाजा पर हंगामा किया। आरोप लगाया कि चकबंदी कानूनगो उनसे एक लाख रुपये की मांग करता है न देने पर उनके चक खादर में लगाने की धमकी देता है। उन्होंने भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की मांग जिलाधिकारी से की है। धरने में सरदार जगतार सिंह, भूपेंद्र सिंह, बिशप पाल, सुभाष चंद्र, राकेश, दीपक गुर्जर, मुकीम, राशिद आदि मौजूद रहे। उधर, सहारनपुर- मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे के रोहाना टोल प्लाजा पर भी भाकियू कार्यकर्ताओं का धरना जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें