फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीपीसीआर रिपोर्ट नहीं आने से चिंतित

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। कोरोना की आरटीपीआर रिपोर्ट कई-कई दिन बाद आने से ऐसे लोग चिंतित हैं। जिनकी एंटीजन जांच में रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जांच की संख्या बढ़ गई है। ऐसे में नोएडा से रिपोर्ट देरी से आ रही हैं।
विज्ञापन

ऐसे कई लोग बुधवार को सीएचसी में जानकारी लेने पहुंचे कि उनकी 15-16 अप्रैल को हुई आरटीपीआर जांच रिपोर्ट में क्या आया है। वहां मौजूद कर्मचारियों ने कहा कि कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ने से जांच की संख्या भी एकाएक बढ़ गई है। कई-कई दिन में नोएडा से रिपोर्ट आ रही हैं। ऐसे में वे लोग बेहद परेशान हैं। उन्हें नहीं सूझ रहा कि वे होम आइसोलेट हो या नहीं। वहीं, बुधवार को सीएचसी में हुई एंटीजन जांच में जड़ोदाजट, गेस्ट हाउस, शुगर मिल, भायला, रणखंडी, मिरगपुर, राजूपुर, बढ़ेड़ी, साधारणपुर, रेलवे रोड, सराय मालियान, शिक्षक नगर, इंदिरा नगर, झबीरन, मंगलौर चौकी, दारुल उलूम क्षेत्र, मिश्रा कॉलोनी, मित्तर विहार, गणेशपुरम, थाना देवबंद, कायस्थवाड़ा, अमन विहार और गुनारसा से 46 नए संक्रमित मिले हैं। सीएचसी के अधीक्षक डॉ. इंद्राज सिंह ने बताया कि जांच का दायरा बढ़ने के चलते नोएडा से रिपोर्ट कई-कई दिन बाद आ रही हैं। ऐसे में जो लोग एंटीजन किट द्वारा जांच में नेगेटिव आ चुके हैं वे आरटीपीसीआर रिपोर्ट आने तक बेहद सावधानी बरतें। बुधवार को सभी 46 लोगों को होम आइसोलेट कर उनके गली-मोहल्लों को सील करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें