फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: शुकतीर्थ पहुंचते ही कल्याण देव में लीन हुए आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत, सेवा कार्यों को किया याद

Mon, 23 Nov 2026 11:10 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत दो दिवसीय प्रवास पर मुजफ्फरनगर के शुकतीर्थ पहुंचे। उन्होंने स्वामी कल्याणदेव महाराज को श्रद्धांजलि दी और उनके सेवा कार्यों को याद किया।
विज्ञापन
आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे दो दिवसीय प्रवास पर शुकतीर्थ पहुंचे। यहां उन्होंने शुकदेव आश्रम में शिक्षा ऋषि स्वामी कल्याणदेव महाराज को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उनके कार्यों और समाजसेवा में योगदान को याद करते हुए भागवत ने कहा कि स्वामी कल्याणदेव दुर्लभ वीतरागी संत थे, जिन्होंने सनातन धर्म के आदर्शों को आगे बढ़ाया।

शुकदेव आश्रम के मुख्य द्वार पर पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद ब्रह्मचारी ने संघ प्रमुख का स्वागत किया। उन्हें रुद्राक्ष की माला और शॉल भेंट की गई। इस दौरान श्री शुकदेव संस्कृत विद्यालय के बटुकों और पुरोहितों ने शंखनाद के साथ स्वस्तिवाचन किया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: घर के बाहर पिता-पुत्र की गोलियों से भूनकर हत्या, बेटे की कनपटी पर भी मारी गोली; आठ राउंड फायरिंग

Trending Videos

समाधि मंदिर में मंत्रोच्चार के बीच अर्पित की श्रद्धांजलि
आश्रम पहुंचने के बाद डॉ. मोहन भागवत ने शुकतीर्थ के जीर्णोद्धारक स्वामी कल्याणदेव महाराज के समाधि मंदिर में पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने संत की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, दीप प्रज्ज्वलित किया और आरती की।इस दौरान भागवत ने स्वामी कल्याणदेव के संदेशों को भी ध्यान से पढ़ा। इनमें निष्काम भाव से सेवा करने और मानवता की सच्ची सेवा के महत्व को बताया गया है।

संत के संदेश में कहा गया है कि जब कोई निष्काम भावना से सेवा में तल्लीन हो जाता है और उसकी आंखें आंसुओं से भर आती हैं, तब उस सेवा को मानवता की सच्ची सेवा माना जाना चाहिए। संदेश में यह भी कहा गया है कि मनुष्य जो कुछ कर रहा है, वह ईश्वर की प्रेरणा और संचालन से हो रहा है, इसे हमेशा याद रखना चाहिए।

विज्ञापन

129 वर्ष की आयु तक समाजसेवा में जुटे रहे स्वामी कल्याणदेव
आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद ब्रह्मचारी ने संघ प्रमुख को स्वामी कल्याणदेव महाराज के जीवन और कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुरुदेव ने 129 वर्ष की आयु तक देश के सनातन तीर्थों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने समाजहित में 300 से अधिक स्कूल, कॉलेज और चिकित्सा केंद्र जैसी संस्थाओं की स्थापना की।

आश्रम में कई पदाधिकारी और अधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में आचार्य जीसी उप्रेती, आचार्य अरुण, कथा व्यास अचल कृष्ण शास्त्री, आशीष माधव शास्त्री और सुमन कृष्ण शास्त्री ने मंत्र पाठ किया। ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ. एमएल रंगा, महामंत्री केके विज, ट्रस्टी एवं पूर्व न्यायाधीश बीबी सिंह, ट्रस्टी एवं कुलपति डॉ. नरेंद्र शर्मा और ट्रस्टी रमेश मलिक सहित ओमदत्त आर्य ने संघ प्रमुख को ओम का चित्र भेंट किया। इस दौरान जिलाधिकारी सुनील कुमार सिंह और एसएसपी सूरज कुमार राय भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें